{"_id":"6ada1a3eb612f126cb057d6a","slug":"one-died-in-road-accident-solan-news-c-176-1-ssml1044-182488-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला के समीप हादसा, निजी उद्योग में तैनात था युवकसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बुरांवाला में शराब ठेके के पास बुधवार मध्य रात्रि पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के हवान गांव का रहने वाला था। विवेक बरोटीवाला के एक निजी उद्योग में नौकरी करता था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बरोटीवाला थाना पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक पिकअप का चालक धर्मेंद्र तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। आरोप है कि उसने गलत दिशा में वाहन लाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए झाड़माजरी स्थित ब्रुकलीन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बरोटीवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बद्दी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विनोद धीमान ने की है।