फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो एसबीएमएल बंदूक, गन पाउडर बरामद

दो एसबीएमएल बंदूक, गन पाउडर बरामद

Thu, 04 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
दो एसबीएमएल बंदूक, गन पाउडर बरामद
डाला/विंढमगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है। इसके तहत बुुधवार की रात हाथीनाला थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो एसबीएमएल बंदूक और गन पाउडर बरामद किया है। उधर विंढमगंज पुलिस ने भी एक फरार व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना पुलिस बुधवार की रात चेकिंग अभियान में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने हथवानी गांव में दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। उनके पास दो एसबीएमएल गन और गन पाउडर थे। पुलिस ने बंदूक से जुड़े कागजात दोनों व्यक्तियों से मांगे लेकिन पुलिस को वो कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने राजाराम पुत्र मंगल व लाल बहादुर पुत्र राम साहनी निवासी हथवानी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान बृहस्पतिवार को कर दिया। उधर विंढमगंज थाना पुलिस व झारखंड के रेहला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत के कोन तिराहे के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी खुर्शीद अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी सलैयाडीह गांव का निवासी है। पलामू के एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। वह आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। पकड़े जाने के बाद रेहला पुलिस खुर्शीद को अपने साथ लेकर झारखंड लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed