फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध हाल में कूप में मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध हाल में कूप में मिला अधेड़ का शव

Thu, 28 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में कूप में मिला अधेड़ का शव
कुएं में मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
विज्ञापन

ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने शव को बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही में स्थित रेलवे के कुएं में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस रामलाल मौर्या (50) का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।

बुधवार की रात करीब दस बजे केकराही गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित कुएं में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवखरी गांव निवासी रामलाल का शव मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। करमा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर दमकल कर्मियों को सूचना देने के साथ ही कुएं में से शव को बाहर निकलवाया। हालांकि इस दौरान शव को बाहर निकालने के दौरान रस्सी खींच रहा रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द करा दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि संदिग्ध हाल में मौत हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए। सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed