फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बगैर परमिट गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस को सुपुर्द

बगैर परमिट गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस को सुपुर्द

Wed, 28 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
बगैर परमिट गिट्टी लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस को सुपुर्द
दुद्धी(सोनभद्र)। वाणिज्य कर विभाग की सचल दल टीम ने बुधवार की सुबह एक हाइवा को अवैध गिट्टी के परिवहन के आरोप में पकड़ लिया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जांच के दौरान हाइवा का चालक सहायक आयुक्त वाणिज्य कर संजय कुमार को एमएम 11 की परमिट नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त संजय कुमार बुधवार की सुबह दुद्धी में निरीक्षण में निकले थे। जाबर गांव से सटे कनहर नदी पुल के पास एक हाइवा विंढमगंज की तरफ से आता नजर आया। इस पर आयुक्त ने वाहन को रोक दिया। हाइवा पर गिट्टी लदा था। जब एमएम 11 मांगा तो चालक ने कोई कागजात नही दिखाया। जीएसटी बिल, गिट्टी से जुड़े कागजात भी नहीं दिखा सका। उसने एक अभिवहन पास दिखाया जो ऑनलाइन न होकर मैन्युअल प्रपत्र था। यह पास छतीसगढ़ के बलरामपुर जिला से जारी था। सहायक आयुक्त सचल दल वाणिज्य कर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हाइवा को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। जुर्माने की राशि तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed