{"_id":"5bd0af10bdec22695f5f2c53","slug":"181540402960-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने वाले युवक को पीटकर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने वाले युवक को पीटकर बनाया बंधक
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ लोग एक युवक को महिला की पर्स से रुपये चुराते रंगेहाथ पकड़ लिया। भीड़ ने युवक को पीट कर बंधक बना लिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपी युवक को छुड़ा कर कोतवाली ले गई। दोपहर करीब दो बजे निजी अस्पताल में कुछ लोगों ने एक युवक को उपचार कराने गई महिला के पर्श से रूपये निकालते पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की तो वह विवाद करने पर अमादा हो गया। इससे खफा अस्पताल के एक कर्मचारी समेत दो-तीन अन्य लोगों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने भीड़ की चंगुल से मुक्त कराकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही मिलने पर उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान किया जाएगा। बतादें कि इन दिनों जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में नशेड़ी खुराक पूरा करने के लिए मरीजों का सामान, रुपये चुरा रहे है।