फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   झाडिय़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

झाडिय़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
झाडिय़ों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
अनपरा। रीवा-रांची राष्ट्रीय मार्ग पर औड़ी मोड़ के समीप एक महाविद्यालय के पास झाड़ियों में सोमवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

औड़री मोड़ के कुछ लोगों को सोमवार की देर रात झाडिय़ों में एक पैर दिखाई पड़ा। उत्सुकता वश जब लोग झाड़िय़ों के पास गए तो लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव देख वह सन्न रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पहुंचे रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश मौर्या ने रात में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह पुलिस के जवान आसपास के क्षेत्रों में शव के शिनाख्त के लिए लगे रहे, फिर भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने करैला, चुरकी, मिर्चाधुरी, रणहोर, कुबरी, कुडिय़ा टोला व काशी मोड़ आदि क्षेत्रों में पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर शव को अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन दिन के अंदर पहचान न होने पर पुलिस ही शव का दाह संस्कार करेगी। घटना स्थल से पुलिस को प्लास्टिक के थैले में 100 ग्राम चीनी तथा कुछ माला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed