{"_id":"5ac662c24f1c1b051d8b4c31","slug":"181522950850-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाडेंट ने होमगार्ड के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमाडेंट ने होमगार्ड के खिलाफ दर्ज कराया केस
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली में बुधवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड रामदुलारे गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई जिला कमाडेंट जेके रायजादा की तहरीर पर हुई। होमगार्ड पर विद्यालय के प्रमाण पत्र में अंकित जन्म तिथि में छेड़छाड करने का आरोप है।
कमाडेंट जेके रायजादा के मुताबिक, राबर्ट्सगंज कंपनी में होमगार्ड पर तैनात रहे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी रामदुलारे गुप्ता की प्राथमिक विद्यालय तेंदू में रजिस्ट्रेशन नंबर 367 पर अंकित जन्मतिथि 15 मार्च 1955 होने के कारण वह सेवानिवृत्त हो चुके है। लेकिन रामदुलारे द्वारा सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्राथमिक विद्यालय तेंदू से उसी रजिस्ट्रेशन नंबर का दूसरा प्रमाण पत्र पुन: प्रस्तुत किया गया है। जिसमें जन्म तिथि 15 मार्च 1962 अंकित किया गया है तथा उसके द्वारा विभाग में पुन: बहाली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। प्रमाण पत्र पर जन्म तिथि अलग-अलग है, जबकि गुप्ता द्वारा प्रस्तुत दोनों प्रमाण पत्र पर रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। ऐसे में उनका द्वारा प्रेषित प्रमाण पत्र प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है।
इस संबंध में सीटी सीओ विवेकानंद तिवारी का कहना है कि जिला होमगार्ड कमाडेंट जेके रायजादा की तहरीर पर सेवानिवृत्त होमगार्ड रामदुलारे गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।