{"_id":"596260604f1c1b83148b46eb","slug":"181499619424-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दूकानों का ताला चटका नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ फेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दूकानों का ताला चटका नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ फेरा
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। चौकी क्षेत्र में बाजार स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग किनारे शनिवार की रात्रि में चोरों ने तीन दूकानों का ताला चटका कर नगदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। जबकि एक दूकान का टिन शेड तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
तीन दूकानों जिसमें कल्लू सिंह की किराना दूकान, प्रभाकर मिश्रा की किताब-कापी की दूकान एवं पंजाब नेशनल बैंक के पास मोहम्मद नियाज की मोबाइल दूकान का ताला चटका कर चोरों ने शनिवार की रात नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने कमलेश गुप्ता के किराना दूकान का टिन शेड खिसका कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूकानदारों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को रात्रि नौ बजे से दस बजे के बीच दूकान में ताला बंद कर अपने घर चले गए थे। दूकानदार कल्लू सिंह ने बताया कि दूकान में रखा तीन हजार रुपये नगद एवं लगभग छह हजार का सामान चोरी हुआ है। मोबाइल दूकानदार मुहम्मद नियाज ने बताया कि मोबाइल सेट, बैटरी, चार्जर की चोरी हुई है, जिसकी किमत लगभग दस हजार रुपये होगी। व्यापारमंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि स्थानीय पुलिस चौबीस घंटे में घटना का खुलासा करे, अन्यथा प्रतिनिधि मंडल इसकी शिकायत एसपी से करेगा।