{"_id":"5955307f4f1c1bc7348b4597","slug":"181498755199-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी ने दंपती को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफारी ने दंपती को मारी टक्कर
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के समीप गुरुवार को अनियंत्रित एक सफारी ने दंपती को धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने राजकुमार (40) और उसकी पत्नी रामकली (38) को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय राजकुमार की रास्ते में ही मौत हो गई।
दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल से दवा लेकर पन्नूगंज थाना क्षेत्र के परसौटी गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी रामकली के साथ पैदल राजमार्ग पर आटो पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त चोपन की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक सफारी दंपती को धक्का मारते हुए राबर्ट्सगंज की ओर निकल गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। डॉक्टरों ने राजकुमार के सिर में अत्याधिक चोंट लगने की बात कहते हुए उसे रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गई।