फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 12 Dec 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
महुआ के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
बभनी। थाना क्षेत्र के डूभा गांव में मंगलवार की रात विनोद कुमार (30) पुत्र भइया राम पनिका ने महुए के पेड़ से फांसी लगा लिया। बुधवार की सुबह उसका शव उसके ही मफलर से पेड़ से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा। युवक ने घरवालों की फटकार के बाद ऐसा कदम उठाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

डूभा गांव निवासी विनोद कुमार गांव के ही अपने मित्र महेंद्र प्रसाद (32) के साथ किसी काम से छत्तीसगढ़ गया था। मंगलवार को वह बाइक से मित्र के साथ घर लौट रहा था। रात्रि करीब नौ बजे बभनी थाना क्षेत्र के बभनी कस्बा में एक ढाबा के पास सड़क पार करते समय ट्रक ड्राइवर योगेंद्र सिंह (40) पुत्र रामजतन निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई छत्तीसगढ़ विनोद की बाइक से टकरा गया। इस हादसे में योगेंद्र के साथ ही महेंद्र भी घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद विनोद घायलों को छोड़कर वहां से फरार हो गया और सीधे अपने घर गया। जब उसने अपने घर वालों को घटना के बारे में जानकारी दी तो परिवार वालों ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर विनोद रात में ही घर से निकल गया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने कुछ देर उसकी तलाश की। फिर घर लौट गए। बुधवार की सुबह परिवार वाले सोकर उठे तो देखा कि घर से करीब पांच सौ मीटर दूर महुए के पेड़ से विनोद का शव उसके ही मफलर से लटक रहा था। शोर गुल सुनकर वहां भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गये। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। उधर बाइक के धक्के से दोनों घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बभनी में भर्ती कराया। ट्रक चालक योगेंद्र सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed