फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लेखपाल समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

लेखपाल समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
लेखपाल समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को बुड़हर कला के लेखपाल रामधनी यादव सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पांचों व्यक्तियों ने साजिश के तहत अनुसूचित जाति के लल्लू की जमीन पिछड़ी जाति के संतोष को बेचवा दी है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जय मोहरा गांव के विनोद मिश्र का आरोप है कि राबर्ट्सगंज निवासी संतोष पिछड़ी जाति के हैं। डीएम की बिना अनुमति के बिना संतोष ने पीथा गांव के अनुसूचित जाति के लल्लू की भूमि को खरीद लिया। जमीन बैनामा के दौरान खरीददार और विक्रेता की जाति को छिपाया है। गवाहों ने पर बात को छुपाए रखा। लेखपाल ने भी जाति को छुपाकर झूठी रिपोर्ट दे दी। जांच होने पर मामला खुलकर सामने आया है। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि विनोद मिश्र की तहरीर पर राबट्सगंज निवासी जमीन के खरीददार संतोष, विक्रेता लल्लू, गवाह राबर्ट्सगंज शीतला, रामविलास और पीथा के हल्का लेखपाल रहे रामधनी यादव(वर्तमान तैनाती बुड़हर कलां) के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, मुकदमा दर्ज होते ही बाकी के लेखपालों में हड़कंप मच गया है। जिले में लेखपालों की मिलीभगत से अनुसूचित जाति की जमीनों को जिलाधिकारी के आदेश के बिना बेचने और खरीददने का खेल जोरों पर चल रहा है। लेखपाल खुद इस तरह की जमीनों का रजिस्ट्री आफिस में जाकर बैनामा कराते हैं। पूर्व में इस तरह की जमीनों की जांच शुरू होने वाली ही थी कि जनप्रतिनिधियों के दबाव में जांच ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed