{"_id":"59a701544f1c1b14278b4873","slug":"171504117076-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों जांच
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। दूसरे का कच्चा मकान दिखाकर अपात्र को प्रधानमंत्री आवास का लाभ देने का खुलासा होने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों की जांच कराई जाएगी। जिलास्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की जा रही है। डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है।
केंद्र सरकार ने गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत वर्ष 2016-17 में पीएम आवास योजना के तहत 12486 लाभार्थियों का चयन किया गया है। वहीं वर्ष 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास के लिए 9984 लाभार्थी चयनित हुए। कुछ दिनों पूर्व तहसील दिवस में नेवारी गांव के कच्चा मकान का फोटो खींचकर अपात्र के खाते में 44 हजार की किश्त भेजने की बात पता चली। इसकी शिकायत पर पीडी ने जांच कराई तो मामला सही निकला। इस पर परियोजना निदेशक नागेंद्र नारायण मिश्रा ने रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और प्रधान और सेक्रेटरी लाभार्थी के खाते मेें आवास के लिए भेजे गए पहली किश्त के 44 हजार रुपये की रिकवरी करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज चुके हैं। उधर अपात्र को आवास दिए जाने की पुष्टि होने के बाद डीएम ने अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।