फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुष्कर्म का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

Thu, 22 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी पुजारी गिरफ्तार

विज्ञापन

सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने रिश्ते में लगने वाली समधीन से दुष्कर्म के मामले में पुजारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को पुलिस ने पुजारी रामआशीष मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वर्षों पूर्व उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। किसी के कहने पर वह राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले पुजारी रामआशीष के पास गई। पुजारी ने कहा कि वह बेटी को ठीक कर देंगे। मगर अगली बार पति को साथ न लाए। पुजारी के बातों मेें आकर कुछ दिनों बाद वह महिला बेटी को लेकर पुजारी के पास गई। महिला के मुताबिक राम आशीष स्कार्पियो से उसे राबर्ट्र्सगंज स्थित एक होटल में ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाया। मंदिर में उससे शादी भी कर लिया। बेटी की शादी अपने परिवार में करा दिया। मगर पत्नी के रुप में रखने से उसे इंकार करता रहा। कुछ दिनों पूर्व पीड़िता ने एसपी को आरोपी पुजारी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पुजारी रामआशीष मौर्य के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed