फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्या कर फेकी गई लाश मां-बेटी की थी, हुई शिनाख्त

हत्या कर फेकी गई लाश मां-बेटी की थी, हुई शिनाख्त

Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर फेकी गई लाश मां-बेटी की थी, हुई शिनाख्त
सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा गांव में बुधवार को गला घोटकर हत्या कर फेंकी गई मां-बेटी की लाश की पिपरी पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक महिला की शिनाख्त फूलमती (28) पत्नी राम सिंह एवं उसकी बच्ची पिंकी (4) पुत्री राम सिंह निवासी रामनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मृतका के घर पहुंच कर जांच पड़ताल की। लेकिन उसका पति फरार है। पुलिस हत्या के तार पति के साथ जोड़ कर देख रही है। हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा ग्राम पंचायत के धौकीनाला गांव के संपर्क मार्ग के किनारे जंगल में एक महिला और उसकी बच्ची का शव मिला था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शवों को पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजने के साथ शिनाख्त करने में जुट गई थी। उधर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी किरीट राठोड ने एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित को तत्काल घटना का खुलासा कराने की जिम्मेदारी सौंपी। एएसपी की अगुवाई में देर रात पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर ली।
विज्ञापन

दुद्धी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त फूलमती (28) पत्नी राम सिंह एवं उसकी बच्ची पिंकी (4) पुत्री राम सिंह निवासी रामनगर थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। रात में स्वाट टीम प्रभारी वीके सिंह और पिपरी थानाध्यक्ष मूलचंद्र चौरसिया मृतका के ससुराल पहुुंचे थे। लेकिन उसका पति नहीं मिला। कहा कि छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के बसतंपुर थाना क्षेत्र के पशुपतिपुर निवासी मृतका के भाई फूलचंद्र को शवों का पोस्टमार्टम करवा कर सुपुर्द कर दिया गया। कहा कि फरार पति की खोजबीन की जा रही है। उसका भाई लक्ष्मण भी मर्चरी पर पहुंचा था। उन्होंने बताया खाड़पाथर निवासी रामसुंदर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मां-बेटी की हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। कहा कि हत्यारोपी के पकड़े जाने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। कहा कि जल्द ही हत्यारोपी को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed