{"_id":"5b8ec7ce867a55481d1133fc","slug":"161536083918-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ैंक उपभोक्ताओं का पैसा डकारने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ैंक उपभोक्ताओं का पैसा डकारने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शाहगंज। इलाहाबाद बैंक दुरावल खुर्द से संचालित ग्राहक सेवा केंद्र ईनम के संचालक के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। बैंक के सीएससी सर्विस प्रोवाइडर पंकज मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही। उधर बैक के मंडलीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक पीपीएस वोहरा ने इलाहाबाद बैंक दुरावल खुर्द पहुंचकर मामले की जांच की। साथ शाहगंज पुलिस चौकी पर पहुंच कर आरोपी युवक से घोटाले के संदर्भ में पूछताछ की। ईनम ग्राहक सेवा केंद्र के खातेदारों ने मुख्य प्रबंधक को 136 लोगों के खाता संख्या समेत 44 लाख 22 हजार रुपये के घोटाले की सूची दी। इस बाबत मुख्य प्रबंधक पीपीएस वोहरा ने ग्रामीणों से कहा कि आपका एक-एक पैसा वापस किया जायेगा। यह इलाहाबाद बैंक की जिम्मेदारी है। जिनके पैसों का घोटाला हुआ है, सभी लोग इलाहाबाद बैंक दुरावल खुर्द जाकर अपने पासबुक की फोटो कॉपी जमा कर दें। पासबुक के हैंडराइटिंग के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जायेगी। जांच में समय लगेगा। सभी का क्लेम बनाकर हेड ऑफिस भेजा जायेगा। आप को परेशान होने की जरूरत नही है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में जो भी शामिल होंगे, उनको बख्शा नही जायेगा। प्रबंधक के आने की सूचना पर मंगलवार की सुबह पर ग्रामीण शाहगंज पुलिस चौकी पर पहुंच गए थे। किसी तरह चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जब तक इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक वहां नहीं पहुंचे, ग्रामीण चौकी पर ही डटे रहे। जांच टीम में अग्रणी जिला प्रबंधक एसडी संतोषी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। वही चर्चाओं की माने तो घोटाले का आंकड़ा पचास लाख के पार भी पहुंच सकता है। उधर शाहगंज थाना पुलिस ने बताया कि घोटाले के आरोपी दीपू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन