फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दबाव पडने पर आरोपी महिला ने बच्चे को पहुंचाया

दबाव पडने पर आरोपी महिला ने बच्चे को पहुंचाया

Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
दबाव पडने पर आरोपी महिला ने बच्चे को पहुंचाया
सोनभद्र। आखिरकार पुलिस ने पोषण पुनर्वास केंद्र से लापता बच्चे को ढूंढ निकाला। कार्रवाई की डर से आरोपी सीमा ने खुद बच्चे को पुलिस के हवाले कर दी। उसने बताया कि बेटे की चाहत ने उसे बच्चा चुराने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन जब उसे मालूम हुआ कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है तो कार्रवाई से बचने के लिए वह बच्चे को दे दी।
विज्ञापन

बता दें कि छह अगस्त को जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र से लावारिस एक बच्चा गायब हो गया था। इस मामले में सात अगस्त को राबट्र्सगंज कोतवाली पुलिस ने पुर्नवास केंद्र की प्रभारी की तहरीर पर करमा थाना क्षेत्र के खररा गांव निवासी सीमा के खिलाफ बच्चे को ले जाने का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन कर रही थी। लेकिन सीमा घर छोड़ कर फरार थी। लगातार पुलिस का पड़ रहे दबाव से घबरा कर आखिरकार सीमा ने बच्चे को पुलिस के हवाले रविवार को कर दिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को सीमा ने बताया कि उसे तीन बेटियां है। कुछ माह पूर्व उसे लावारिस हाल में बच्चा खेत में मिला था। तबीयत खराब होने पर उसने बच्चे को पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती कराई थी। बच्चा स्वस्थ्य हुआ तो पता चला कि स्वास्थ्यकर्मी उसे बच्चा नहीं देंगें। कुछ लोगों के बहकावे में आकर उसने बच्चा चुरा ले गई। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि विवेचक ने बच्चे को पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती करा दिया है। किसी के बहकावे में आकर महिला बच्चे को लेकर भागी थी उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed