{"_id":"598c9a294f1c1bcd0f8b4605","slug":"161502386729-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, दस घायल
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के अहिरबुढ़वा गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद में पट्टीदारों में लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दस लोग घायल हो गए। इसमें प्रथम पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से छह लोग शामिल हैं। घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्रथम पक्ष के चार लोगों चंद्रदेव(55), सहदेव (50), शिवनरायन(40), महेती(45) को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया गया। उधर पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग के अंदेशा में कार्रवाई की है।
बता दें कि अहिरबुढ़वा गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मामला चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को खेत पर जाने से मना कर दिया था। कहा था कि जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक कोई खेत पर नहीं जाएगा। बावजूद इसके बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे दूसरे पक्ष के लोग हल्का लेखपाल को ले जाकर पैमाइश कराकर ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने लगे। जब प्रथम पक्ष ने मना किया तो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आयी। प्रथम पक्ष के चार लोगों चंद्रदेव(55), सहदेव (50), शिवनरायन(40), महेती(45) को गंभीर चोटें आयी हैं। जबकि दूसरे पक्ष के समोद कुमार(46), महेंद्र कुमार(43), हृदय नारायण(41), देवनारायण(38), रमेश कुमार(36), लालमन(34) को हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं। सभी घायलों को बभनी सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए प्रथम पक्ष के चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।