{"_id":"595d30e94f1c1b87098b4568","slug":"161499279593-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्खा जंगल में युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुक्खा जंगल में युवक का नरकंकाल मिलने से सनसनी
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल/शिवद्वार। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा जंगल में बुधवार को एक युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। नरकंकाल की शिनाख्त रणजीत उर्फ नीरज (28) के रूप में हुई। रणजीत के अपहरण के आरोप में जेल में निरुद्घ सुनील की निशानदेही पर नरकंकाल बरामद हुआ। नरकंकाल को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नरकंकाल का डीएनए टेस्ट भी होगा।
सिटी सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र बड़ौली गांव निवासी रणजीत उर्फ नीरज की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में तय हुआ था। हालांकि बाद में किन्हीं कारणवश शादी नहीं हुआ। लेकिन रणजीत उसी लड़की से शादी करना चाहता था। उधर लड़की की शादी चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में तय हो गई। एक जून को लड़की की बारात आई थी। इसकी जानकारी होने पर रणजीत लड़की के घर पर हंगामा करते हुए शादी करने की जिद पर अड़ गया।
मामला गंभीर होता देख लड़की का भाई सुनील उसे अकेले में ले गया और पीट पीट कर मार डाला। इसके बाद शव को मुक्खा के जंगल में फेंक दिया। कई दिनों तक रणजीत अपने घर नहीं लौटा तो उसके पिता बलदेव ने सुनील के खिलाफ घोरावल कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज कराया। न्यायालय में 21 जून को सुनील ने सरेंडर कर दिया। बुधवार को पुलिस ने सुनील को रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर मुक्खा जंगल से रणजीत का नरकंकाल बरामद किया गया। नरकंकाल के पास से बरामद कपड़े और जूते मृतक की शिनाख्त हुई। कहा कि नरकंकाल का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा और प्रत्येक पहलू की जांच की जाएगी।