फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिध परिस्थितियों में झुलसने से विवाहिता की मौत

संदिध परिस्थितियों में झुलसने से विवाहिता की मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
संदिध परिस्थितियों में झुलसने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
वैनी। रायपुर थाना अंतर्गत तेलाड़ी गांव में बुधवार की रात अबूझ हाल में विवाहिता पूजा (25) झुलस गई। घरवाले जब तक उसे अस्पताल ले जाने उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। पूजा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक तेलाड़ी गांव में रात करीब एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रामजनम साहनी कि पत्नी पूजा गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की अलसुबह घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिहार के कुदरा सकरी निवासी मृतका का भाई नंदू ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि दो वर्ष पूर्व उसने अपनी बहन पूजा की शादी की थी। रात में मेरी बहन को जलाकर मार डाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए कहीं ले गए। घटना की जानकारी मुझे बगल के गांव पवनी में रहने वाली दूसरी बहन के यहां से मिला। रामजनम की पुजा दूसरी पत्नी थी। उसके पहली पत्नी की मौत 2015 में हो गई थी। पहली पत्नी से दो लड़के व एक लड़की है। पूजा को अभी बच्चें नही हुए थे। शव का पोस्टमार्टम करवाकर ससुरालियों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ जलाकर मारने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed