{"_id":"5d0bcd0e8ebc3e1ebd7ec6b1","slug":"1561054463815-sonbhadra-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दुकानों पर छापेमारी, साढ़े आठ किलो पालीथीन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 दुकानों पर छापेमारी, साढ़े आठ किलो पालीथीन जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/रेणुकूट। पॉलिथीन व थर्माकोल पर प्रतिबंध के मद्देनजर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के डीपीएम नीरज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को नगर पंचायत एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर के 15 दुकानों में छापेमारी की। इनमें से पांच दुकानों से आठ किलो छह सौ ग्राम पॉलिथीन और थर्माकोल मिला। इन दुकानदारों से कुल 8600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि वृहस्पतिवार को दोपहर घोरावल नगर में 15 दुकानों में औचक छापेमारी की गई। इस छापेमारी में पांच दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन व थर्माकोल पाया गया। इन दुकानदारों में छोटेलाल पुत्र शिवमंगल, श्रेयांश पुत्र स्व. चरणदास, रामनरेश पुत्र रामरतन, नयन रूपेण पुत्र चंद्र रूपेण एवं सुभाष पुत्र पनारू शामिल हैं। सभी दुकानदारों से कुल मिलाकर 8600 रुपए जुर्माना वसूला गया और 8.600 किग्रा पालीथीन व थर्माकोल जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे प्रतिबंधित पालीथीन व थर्माकोल का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में स्वच्छ भारत मिशन के डीसी (नगरीय) आतिफ हुसैन सिद्दीकी, नगर पंचायत के संजय सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र, शंकरलाल एवं स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
उधर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रद्युम्न कुमार व स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार की अगुवाई में बुधवार की शाम मुख्य बाजार में छापेमारी कर 25 किलो पॉलिथीन व थर्माकोल के बर्तन जब्त किए गए। बुधवार की शाम वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग के किनारे रेणुकूट बाजार में दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक व थर्माकोल की रोकथाम के लिए आकस्मिक छापेमारी किया गया। 10 दुकानों पर किए गए छापेमारी में 25 किग्रा पॉलिथीन व थर्माकोल के बर्तन जब्त किए गए। चार दुकानदारों से 11 हजार का जुर्माना वसूला गया। चार दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार अर्थदंड वसूला गया। अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी बालेश्वर प्रसाद, लालचंद यादव, घनश्याम यादव, रंजन कुमार, गुलेल, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
तू डाल-डाल मैं पात-पात का चल रहा खेल
घोरावल। तू डाल डाल मैं पात पात की तर्ज पर प्रतिबंधित पालीथीन व थर्माकोल का प्रयोग घोरावल नगर व ग्रामीण इलाकों के दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। पालीथिन व थर्माकोल पर शासन द्वारा प्रतिबंध और कई बार छापेमारी कर जुर्माना लगाने व जब्ती की कार्रवाई के बावजूद तमाम व्यापारी चोरी छिपे प्लास्टिक व थर्माकोल की अवैध खरीद.बिक्री व सामान बेचने में प्रयोग करते हैं। नगर पंचायत व पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद कुछ दिन तक झोले का प्रयोग करते हैंए इसके बाद फिर प्लास्टिक व थर्माकोल का इस्तेमाल शुरू हो जाता है।