{"_id":"5d0bcd0b8ebc3e1ebd7ec6ae","slug":"156105446014-sonbhadra-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में ससुराल गए अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में ससुराल गए अधेड़ की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। थाना क्षेत्र के राजपुर (कोटवा) गांव में बुधवार की रात लालमनी सोनकर (45) की मौत हो गई। उसका शव गांव में ही मिला। मृतक अपने ससुराल पहुंचा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के घरवालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। अधेड़ की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोटवा निवासी सारदा सोनकर अपनी लड़की की शादी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी लालमनी के साथ हुई थी। पिछले पांच दिनों से लालमनी अपने ससुराल आकर रूका था। बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह गांव में घूमने के लिए निकला। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो ससुरालियों ने उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे कुछ लोगों ने खेत में लालमनी को मृतवस्था में देख उसके ससुर समेत अन्य लोगों को जानकारी दी। ससुर की सूचना पर मौके पर पहुंच थानाध्यक्ष भूवनेश्वर पांडेय ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मतक के शरीर में कोई चोंट का निशान नहीं है। शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक वाराणसी में फल की दुकान लगाकर जीवकोपार्जन करता था। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केे बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतक के घरवालों ने हत्या किए जाने से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी है।