फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट में पिता-पुत्रों समेत पांच घायल

मारपीट में पिता-पुत्रों समेत पांच घायल

Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में पिता-पुत्रों समेत पांच घायल

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से पिता-पुत्रों समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायलों ने कोतवाली जाकर पुलिस को लिखित घटना की तहरीर दी। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ।

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी बात को लेकर दो युवकों में गाली-गलौज शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों मारपीट शुरू हो गई। शोर-गुल सुनकर युवकों के घरवाले मौके पर पहुंचे तो मामला और बढ़ गया। हालांकि आसपास के लोगों ने विवाद कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों तरफ से घायलों ने कोतवाली जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष से मारपीट में उरमौरा निवासी मुन्नू, उसके बेटे रोहित, सूर्या, शनि और दूसरे तरफ से बिचपई निवासी सोनू को चोंट लगी है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने आसपास के लोगों से विवाद के कारणों के बारे मेें पूछताछ भी की। कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो दोषी होग उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed