फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   युवती से छेड़खानी लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार, चालान

युवती से छेड़खानी लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार, चालान

Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़खानी लूट का चौथा आरोपी गिरफ्तार, चालान

विज्ञापन
चोपन। थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उसके मंगेतर की पिटाई के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी संतोष कुमार केशरी पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी आमडीह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि पिछले सप्ताह बर्दिया गांव की एक युवती मीतापुर से अपने मंगेतर के साथ बाइक से चोपन गांव आ रही थी। रेड़िया गांव के पास सुनसान स्थान पर धुत चार युवकों ने मोटरसाइकिल को रुकवा कर युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी थी और जब इसका विरोध उसके मंगेतर ने किया तो उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद चारो युवक लड़की व उसके मंगेतर के पास से एक मोबाइल, 13 हजार रुपये, एक सोने की चैन तथा बाइक लूट कर भाग गए थे। उसके दूसरे दिन पीड़िता ने इसकी तहरीर चोपन थाने में दी थी। इस पर पुलिस ने चारो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीन युवकों जीयालाल पुत्र गनपत, उमेश पुत्र मोलई, दुधनाथ पुत्र देवनरायन को रेडिया गांव से गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से लूटे गए सामान व नकदी भी बरामद कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने चौथे आरोपी संतोष कुमार केशरी को रेड़िया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed