फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्लांटेशन में लगी आग, हजारों पौधे जलकर खाक

प्लांटेशन में लगी आग, हजारों पौधे जलकर खाक

Sun, 02 Jun 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्लांटेशन में लगी आग, हजारों पौधे जलकर खाक

विज्ञापन
बभनी। वन रेंज बभनी क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के मधुघूटरा गांव में सड़क के किनारे लगे प्लांटेशन में शनिवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे प्लांटेशन में लगे हजारों पौधे जलकर खाक हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी तरह से आग बुझाया। रेंजर का कहना है कि आग लगने के कारण के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। इसकी जांच कराई जा रही है।

बभनी थाना क्षेत्र के मधुघूटरा में 10 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में वन विभाग की ओर से पौध रोपण कराया गया है। इस दस हेक्टेयर के एरिया में करीब 11 हजार पौधरोपण हुआ है। प्लांटेशन में खासतौर पर सागौन, शीशम, सेमिया, कत्था, बकेनी का पौधा लगाया गया है। शनिवार को दोपहर में करीब बारह बजे अचानक प्लांटेशन में आग लग गई। जब आग काफी क्षेत्र में फैल गई तो लोगों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी अवधनारायण मिश्रा, डिप्टी रेंजर दिवाकर दूबे वनकर्मियों के साथ मधुघूटरा प्लांटेशन पर पहुंच गये। यहां वे बड़े पैमाने पर लगी आग को देेख कर अवाक रह गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह घंटों परिश्रम के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से हजारों कीमती पौधे जल गए। रेंजर अवधनारायण मिश्रा का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। पता चलने पर अग्रिम की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed