{"_id":"5c6460f5bdec22738563e926","slug":"151550082293-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता हत्या के मामले में पति को दस साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट विनय कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को गीता हत्याकांड में दोष सिद्ध पाकर उसके पति श्यामलाल गोड़ को दस साल की कैद एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी मोतीलाल ने म्योरपुर थाने में 22 फरवरी 2015 को दी तहरीर में अवगत कराया है कि उसकी बहन गीता की शादी तीन साल पहले म्योरपुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव निवासी श्यामलाल गोड़ के साथ हुई थी। 22 फरवरी को ससुराल गई जहां उसका पति शाम तीन बजे टांगी से बहन के मुंह और सिर पर वार कर घायल कर दिया। म्योरपुर सीएचसी में दवा इलाज के दौरान दूसरे दिन गीता की मौत हो गई। इस मामले में म्योरपुर थाने में श्यामलाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोषी श्यामलाल गोड़ को सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी क्रिमिनल कुंवर वीर प्रताप सिंह ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।