फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu: Man Poses as Customer to Steal Rs 7.20 Lakh Jewellery, Leaves Rs 500 Advance; CCTV Captures Theft

चूरू: गणेश प्रतिमा खरीदने के बहाने ज्वेलरी शॉप से 7.20 लाख के गहने ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Wed, 23 Sep 2026 03:19 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

ज्वेलरी की दुकान में गणेशजी की मूर्ति बनवाने के लिए ग्राहक बनकर पहुंचे युवक ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 7 लाख रुपये के गहने पार कर लिए। युवक ने जाते समय 500 रुपए एडवांस भी दिए और शाम को मूर्ति लेने लौटने की बात कहकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Churu: Man Poses as Customer to Steal Rs 7.20 Lakh Jewellery, Leaves Rs 500 Advance; CCTV Captures Theft
दुकान का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के पंखा रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स में गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने के बहाने लाखों रुपए के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करीब 22-23 साल का एक युवक दुकान पर मूर्ति खरीदने के बहाने पहुंचा और काफी देर तक दुकानदार से बातचीत करता रहा। इसी दौरान मौका पाकर उसने दराज में रखी सोने की चेन और अन्य आभूषण अपनी जेब में डाल लिए और वहां से फरार हो गया। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 7 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


दुकान संचालक के बेटे सुरेश सोनी के अनुसार युवक ने खुद को जोधपुर का निवासी बताते हुए कहा कि वह चूरू में मजदूरी करता है। फिर उसने गणेशजी की सोने की मूर्ति खरीदने की इच्छा जताई। दुकानदार ने उसे करीब 9,200 रुपए कीमत की एक मूर्ति दिखाई लेकिन युवक ने करीब 16 हजार रुपए कीमत वाली दूसरी मूर्ति लेने की बात कही। इसके बाद दुकानदार दूसरी मूर्ति दिखाने और उसे तैयार करने में जुट गया। इसी दौरान युवक की नजर दुकान में रखे सोने के आभूषणों पर थी। आरोप है कि दुकानदार का ध्यान दूसरी तरफ होने का फायदा उठाकर युवक ने दराज खोली और उसमें रखी सोने की चेन व अन्य आभूषण निकालकर अपनी पिछली जेब में छिपा लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जयपुर में आज तीन जगह लगेंगी पेंशन अदालतें: मुख्य सचिव सुनेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने दुकानदार को 500 रुपए दिए। उसने कहा कि 16 हजार रुपए कीमत वाली गणेशजी की मूर्ति तैयार रखी जाए, वह शाम को वापस आकर मूर्ति ले जाएगा। उसकी बातों पर उस समय दुकानदार को कोई संदेह नहीं हुआ और युवक वहां से चला गया। युवक के जाने के बाद जब दराज में रखे आभूषणों की जांच की गई तो सोने की चेन और अन्य गहने गायब मिले। इसके बाद दुकान संचालक को चोरी का पता चला। चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 7.20 लाख रुपए आंकी गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के प्रतिष्ठानों और रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी के आने-जाने की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने और चोरी किए गए आभूषण बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed