फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल

Sun, 30 Dec 2018 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल
अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित काशी मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन के टक्कर से डिबुलगंज निवासी स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी अनपरा परियोजना के सेवानिवृत्त कर्मचारी राजेन्द्र सिंह शनिवार की दोपहर डिबुलगंज से काशी मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रेनुकूट की तरफ से आ रही एक बोलेरो ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे राजेन्द्र सिंह सड़क के किनारे छिटक गये। मौका देखकर चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। वहीं घटना में राजेन्द्र सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आयी हैं। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले गये जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी पटरियों पर हो रहे अतिक्रमण की दिशा में प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। जबकि घटना स्थल के पास पटरियों पर गिराकर बालू गिट्टी का किया जा रहे व्यवसाय पर अनपरा पुलिस ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए एक सप्ताह पूर्व ही अतिक्रमण को खाली करने का आदेश दिया था परन्तु बालू गिट्टी का व्यवसाय कर रहे उक्त व्यवसायी पर पुलिस का कोई असर देखने को नहीं मिला। नागरिकों ने आये दिन हो रहे दुर्घटना पर रोष जताते हुए कहा कि डिबुलगंज से लेकर शक्तिनगर तक मुख्य मार्ग की दोनों पटरियों पर आये दिन हो रहा अतिक्रमण दुर्घटना को दावत दे रहा है। लोगों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed