फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर दो से नौ लाख की ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर दो से नौ लाख की ठगी

Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर दो से नौ लाख की ठगी
उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से नौ लाख रुपये के ठगी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद निवासी हेमलता शर्मा पत्नी विगनेश शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के ही विवेक शर्मा पुत्र अमर सिंह शर्मा जो उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्हें डेढ़ वर्ष पूर्व झांसा दिया था कि विद्युत वितरण विभाग में वैकेंसी आयी है तथा उसकी पकड़ उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण विभाग के बड़े अधिकारियों से है। किसी की नौकरी लगानी होगी तो सुविधा शुल्क देकर लगाई जा सकती है। वह उसके झांसे में आ गईं। उन्होंने अपने पुत्र गुलशन शर्मा की नौकरी लगाने के नाम पर तय रकम साढ़े चार लाख रुपये विवेक शर्मा को दे दिया। इसके अलावा अपने परिचित औराई निवासी मंजू देवी पत्नी स्व. संतोष परिहार से भी उनकी पुत्री आंकाक्षा परिहार की नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये दिला दिया। शुरूआत में बायोडाटा व शिक्षा से संबंधित सभी कागजात उसने दोनों लोगों से ले लिया। इसके बाद डाक से फर्जी नियुक्ति पत्र भी उनके आवासों पर भेजवा दिया।
विज्ञापन

छह अप्रैल 2018 को वह फिरोजाबाद से अभ्यर्थियों के साथ नौकरी दिलाने के लिए अनपरा पहुंची। जालसाज ने कहा कि लखनऊ से आदेश आते ही शनिवार को इंटरव्यू कराया जायेगा। शनिवार को जब इंटरव्यू नहीं हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ शुरू की तो विवेक ने उन्हें इधर-उधर की बात बताते हुए सोमवार को इंटरव्यू कराने की बात कही। इसी दौरान उन्हें विवेक की बातों पर शक हुआ। जब वह होटल से बाहर गया तो उसके बैग की तलाशी ली गयी तो पाया कि जो कागजात फार्म भरने के दौरान दिया गया था, वह उसके बैग में ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण विभाग के अधिशासी अभियंता खंड अनपरा के नाम की मुहर भी बरामद हुई। हेमलता व मंजू के परिजनों ने विवेक को पकड़कर अनपरा थाने ले आये, जहां पुलिस के प्रथम दृष्टया जांच में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आते ही मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। संभावना है अभी जांच में और मामले आ सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो और मुकदमें दर्ज किए जाएंगे।
राहुल कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पिपरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed