{"_id":"5ac662cf4f1c1bd1618b5c5b","slug":"151522950863-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा समेत दो के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा समेत दो के खिलाफ छेडख़ानी का मुकदमा
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में तीन दिन पूर्व छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पीड़िता के जीजा समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर आपबीती सुनाई थी। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
करमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती लोढ़ी स्थित एक महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। दो अप्रैल की दोपहर ढाई बजे कालेज से वह घर जाने के लिए निकली। आरोप है कि रास्ते में उसका जीजा अपने एक साथी के साथ उससे अश्लील हरकत करने लगा। शोर-शराबा सुनकर छात्राएं उसके पास पहुंची तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते बाइक से फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल पर कॉल कर उसका जीजा व उसका एक साथी अश्लील बातें करते है। बुधवार की शाम पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके जीजा कमलेश यादव और सुनील यादव के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।