{"_id":"59a705164f1c1b5d738b47c2","slug":"151504118038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बंदी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में बंदी पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला कारागार गुर्मा की जेल में 12 दिन पहले एक बंदी से हुई मारपीट में घायल बंदी सूरज पांडेय (22) की बुधवार को हालत बिगड़ गई। उसे जेल से जिला अस्पताल लाया गया। एक्सरे कराने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। मारपीट में उसका हाथ टूट गया था।
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव का सूरज पांडेय जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद है। 18 अगस्त को राजू नामक बंदी ने सूरज के साथ मारपीट की। जिससे सूरज के दाहिने हाथ में फैक्चर हो गया था। जेल अस्पताल में ही उसका इलाज चलता रहा। घरवालों को जब घटना के बारे में जानकारी हुई तो जेल के अधिकारियों से बेहतर उपचार कराने की मांग की। इसके बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज शुरू हुआ। सूरज का कहना है कि पिटाई करने वाला बंदी अभी भी उसे धमकी दे रहा है। उधर डिप्टी जेलर रमाकांत दोहरेम का कहना है कि किसी बात को लेकर बंदी सूरज पांडेय और राजू में विवाद हो गया था। फर्श पर फिसलने से सूरज के हाथ में फैक्चर हो गया था। राजू को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा विवाद हुआ तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।