{"_id":"5bcb6467bdec22698671eaa2","slug":"141540056167-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, कई घायल
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में 48 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरीशंकर गांव में अनियत्रित होकर बाइक सगड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे सुरेंद्र (32) की मौत हो गई। जबकि बाइक में बैठे दो युवक घायल हो गए। तीनों हेलमेट नहीं पहने थे। उधर मारकुंडी में बेकाबू होकर एक टेलर ट्रक पलट गया। इसमें चालक और खलासी चोटिल हो गए।
जानकारी के अनुसार रात करीब सवा सात बजे राबर्ट्सगंज से विजयदशमी देख कर बाइक सवार तीन युवक शाहगंज की तरफ जा रहे थे। अभी गौरीशंकर गांव के समीप खलियारी-घोरावल पर तीनों पहुंचे थे कि बाइक पीछे से सगड़ी से टकराते हुए गिर पड़ी। हादसे में राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी सुरेंद्र (32), बिमलेश (30) और हिरालाल (29) घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर तड़प रहे घायलों को किनारे करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। इसी बीच सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंचे कोतवाल सीपी पांडेय ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के घरवाले भी पहुंचे गए। दूसरी घटना रात करीब आठ बजे मारकुंडी घाटी में हुई। राबर्ट्सगंज की तरफ से चोपन की ओर जा रहा टेलर ट्रक पलट गया। ट्रक पर लोहे का सामन लदा हुआ था। संयोग रहा कि दुर्घटना में चालक और खलासी को गंभीर चोंट नहीं लगी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मारकुंडी घाटी में वनवे हो गया था। शनिवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने सुरेंद्र का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।