{"_id":"5ac7b08b4f1c1bbe618b5de1","slug":"141523036299-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम विकास अधिकारी समेत दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम विकास अधिकारी समेत दो के खिलाफ केस
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में गुरुवार को दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने सेक्रेटरी और भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राबर्ट्सगंज ब्लॉक पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे वाहन दो पक्षों में विवाद हो गया था। चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव के भाजपा कार्यकर्ता रामभरोसे ने सेक्रेटरी शिव नारायण सिंह के खिलाफ तहरीर दी। उसका आरोप है कि वह किसी काम से ब्लॉक गया था, वहां सेक्रेटरी ने उसकी पिटाई कर दी। उधर देर शाम को सेक्रेटरी ने भी कोतवाली में रामभरोसे के खिलाफ तहरीर कार्रवाई की मांग की। सेक्रेटरी का आरोप था कि विपक्षी ने अनायास उसके साथ मारपीट कर सरकारी कागजातों को फाड़ दिया। वहीं कार्यकर्ता के साथ मारपीट होने की सूचना मिलने पर भाजपाई कोतवाली पहुंच गए। यहां नेताओं व कर्मचारियों के बीच सुलह-समझौते की बात शुरू हुई, लेकिन घायल कार्यकर्तो तैयार नहीं हुआ।
सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि रामभरोसे की तहरीर पर ग्राम विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह के खिलाफ और सेक्रेटरी की तहरीर पर रामभरोसे के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।