फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हुआ था विवाद

संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हुआ था विवाद

Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, हुआ था विवाद
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव के अकड़ी टोला में सोमवार की रात बेटे और पोते के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराना मेखुड़ी (80) को भारी पड़ गया। झगड़ा छुड़ाने के दौरान मेखुड़ी को धक्का लग गया और सिर दीवार से टकरा गया। मौके पर बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोते की शिकायत पर पिता और भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों के विवाद को लेकर मेखुड़ी का बेटा कृपा और नाती बुल्लू आपस में विवाद करने लगे। जानकारी होने पर मेखुड़ी विवाद शांत कराने के लिए पहुंचा। विवाद करने वालों ने उसे धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर करमा एसओ मौके पर पहुंच गए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पोते अनिल ने पिता कृपा और भाई बुल्लू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वादी का आरोप है कि आरोपियों के धक्का देने से उसके दादा दीवार से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed