फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wanted accused in illegal arms sale arrested

Meerut News: अवैध हथियारों की बिक्री में वांछित आरोपी गिरफ्त्तार

Mon, 19 Oct 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused in illegal arms sale arrested
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी कमरे आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी किठौर थाना क्षेत्र के राधना गांव का निवासी है। पुलिस ने कमरे आलम को मेरठ-हापुड़ रोड पर संतोष अस्पताल के सामने सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मई को पुलिस ने इसी मामले में सात अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए थे। इस संबंध में मुंडाली थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान कमरे आलम वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 23 मई को गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों के पास से कई अवैध हथियार मिले थे। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, छह तमंचे 315 बोर, दो कारतूस 32 बोर और छह कारतूस 315 बोर भी मिले थे। दो बाइक जब्त की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed