{"_id":"5c606209bdec221309520bad","slug":"131549820425-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 15 हजार फिरौती देने के बाद छूटा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खलियारी। करीब एक सप्ताह पूर्व गायब हुआ टैंपो चालक शिवकुमार रविवार को घर लौट आया। उसके पिता का कहना है कि उसने पुत्र को अगवा करने वाले लोगों को एक लाख 15 हजार रुपये फिरौती देकर छुड़ाया है। उधर, घर लौटे युवक को थाने लाकर मांची पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ सदर अभिनव यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी। मांची थाना क्षेत्र के कजियारी गांव का शिव कुमार पुत्र गोपाल टैंपो चलाता है। एक सप्ताह पूर्व वह अचानक लापता हो गया था और उसका टैंपो तेनुडाही गांव में मिला था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच शनिवार को शिव कुमार के पिता गोपाल ने पुलिस को जानकारी दी कि किसी व्यक्ति ने शुक्रवार को उसके मोबाइल पर फोन कर पुत्र को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिर उसने शनिवार को शाम छह बजे अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव के जंगल में जाकर फिरौती के रकम एक लाख पंद्रह हजार अपहरण कर्ताओं को दिया। तब अपहरणकर्ता ने उससे कहा कि वह घर जाए। उसका लड़का रात में घर चला जाएगा। गोपाल के मुताबिक वह घर आ गया तो उसके बेटे शिवकुमार का उसके मोबाइल पर रात करीब नौ बजे फोन आया कि उसे कुछ लोग देवरी गांव में मोड़ पर छोड़कर भाग गए हैं। तब उसने बेटे से देवरी गांव में ही एक रिश्तेदार के यहां रूकने को कहा। फिर रविवार को सुबह मांची थाना और सूअरसोत चौकी पुलिस के साथ वह रिश्तेदार के घर गया जहां से शिवकुमार को मांची थाने ले जाया गया। शिवकुमार से मांची पुलिस के साथ ही बिहार राज्य के अधौरा थाने की पुलिस भी पूछताछ कर रही है। सीओ सदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर दी गई तो मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।