{"_id":"6af36e500aabb8cf01079b41","slug":"obscene-dance-on-ramlila-stage-fir-against-organiser-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-160320-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रामलीला के मंच पर अश्लील नृत्य, आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान नर्तकियों से अश्लील नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रामलीला आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली थी कि बागखालिस बाजार में रामलीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नर्तकियों से अश्लील नृत्य कराया जा रहा है।
इस पर उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। रात करीब 9:15 बजे जांच के दौरान शिकायत की पुष्टि हुई। आरोप है कि बागखालिस रामलीला समिति के आयोजक और जीयनपुर के बागखालिस निवासी राजेंद्र मद्धेशिया ने रामलीला मंच पर डीजे लगवाकर भोजपुरी गीतों पर नर्तकियों से अश्लील नृत्य कराया।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा की तहरीर पर आयोजक राजेंद्र मद्धेशिया के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।