फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पत्नी ने लगाया पति के हत्या का आरोप

पत्नी ने लगाया पति के हत्या का आरोप

Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने लगाया पति के हत्या का आरोप
एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में औड़ी निवासी दवा व्यवसायी की हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या करने का नामजद शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

औड़ी निवासी डॉली प्रजापति ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पति स्व. मनोज प्रजापति की हत्या की गई है। औड़ी स्थित उनकी दवा दुकान से सटे तीन कमरों की गहन जांच की जाए तो सारा मामला सामने आ जाएगा। उन्हें शक है कि उनके पति की हत्या दुकान के पीछे के कमरे में की गई है तथा पीछे के दरवाजे से ही शव को अवधूत भगवान राम डिग्री कॉलेज रोड पर ले जाकर फेंक दिया गया। 13 मई को अपने जेठ अर्जुन प्रजापति, उनकी मौसी व उनकी मामी के साथ जब दुकान की स्थिति को देखने के लिए गई तो उन लोगों को उसी कमरे में जमीन पर खून के निशान और खून साफ करने का कपड़ा साक्ष्य के रूप में मिला है। उन्होंने कहा कि उनके पति की स्कूटी दुकान के सामने खड़ी रहती थी। घटना के दिन स्कूटी अवधूत भगवान राम कॉलेज रोड पर कैसे पहुंची, यह भी जांच का विषय है। उन्होंने नेहरू चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की मांग करते हुए आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि मनोज प्रजापति के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अनपरा कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की कोई पुष्टि नहीं हो रही है। बिसरा की जांच कराई जा रही है। शिकायत पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed