{"_id":"5af5e0434f1c1beb408b48ac","slug":"131526063171-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के दरवाजे पर खड़ा युवक गिरा, दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के दरवाजे पर खड़ा युवक गिरा, दबकर मौत
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के लिलासी मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक बस से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार कृष्ण मुरारी शुक्ला (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि बस के गेट पर खड़े उपेंद्र कुमार (25) की गिरकर पिछले टायर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बीजपुर से यात्रियों को लेकर आ रही बस म्योरपुर थाना क्षेत्र के लिलासी मोड़ के आगे हिंडालको रूरल टेक्नोलॉजी पार्क के समीप पहुंची थी कि रेणुकूट से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी घुमाई। लेकिन बाइक सवार बस के पिछले हिस्से की चपेट में आकर घायल गया। इस दौरान बस के गेट पर डड़ीहरा निवासी खड़ा युवक उपेंद्र कुमार गिर गया। घटना के दौरान युवक बस के पिछले टायर की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसने वहीं दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक सवार कृष्ण मुरारी भलुही गांव में स्थित परिषदीय जूनियर हाई स्कूल में कर्मचारी है और वह विद्यालय जा रहा था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बस को पकड़ लिया गया है।