{"_id":"5ac7b16d4f1c1bb6618b5fe4","slug":"131523036525-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंबगों की पिटाई से क्षुब्ध चालकों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंबगों की पिटाई से क्षुब्ध चालकों ने लगाया जाम
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को वैनी में खलियारी-राबर्ट्र्सगंज मार्ग पर आटो और मैजिक चालकों ने चक्काजाम कर दिया। उन्होंने अनायास कुछ लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस के समझाने पर चालकों ने जाम समाप्त किया।
जाम करने वाले चालकों ने कहा कि चार दिन पूर्व पन्नूगंज थाना क्षेत्र के भवानी गांव केे समीप किसी मैजिक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर भवानी गांव के समीप कुछ दबंग किस्म के लोग अनायास आटो व मैजिक चालकों की पिटाई कर रहे है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन दंबगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से उनका मन बढ़ता जा रहा है और निर्दोषों की पिटाई कर रहे है। कहा कि विवश होकर हम लोगों को चक्काजाम करने जैसे आंदोलन करना पड़ रहा है। भाजपा नेता आलोक सिंह ने मोबाइल से पन्नूगंज एसओ से चालकों का वार्ता कराया। एसओ ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।