{"_id":"5a09bfbb4f1c1bc9678bb5ef","slug":"131510588347-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते से 1.19 लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के खाते से 1.19 लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार
Updated Mon, 13 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शिक्षक हरिश्चंद्र त्रिपाठी के खाते से 1.19 लाख रुपये उड़ाने वाले आरोपी नितेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नितेश ने एटीएम से 38 हजार रुपये निकाल लिए थे। अपने जीजा के खाते में 64 हजार रुपये जमा करने की बात कबूली है।
संस्कृत महाविद्यालय राबटर्सगंज के शिक्षक हरिश्चंद्र त्रिपाठी के खाते अलग अलग तिथियों में एक लाख 19 हजार रुपये निकल गया। जानकारी होने पर सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो रुपये निकालने वाले की पहचान परिचित के रूप में हुई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। शिक्षक का आरोप था कि उसके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने करीब 1.19 लाख रुपये निकाल लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। सोमवार को राबट्र्सगंज नगर में कोतवाल राजीव मिश्रा ने शिक्षक के खाते से रुपये निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि शिक्षक केे खाते से रुपये निकालने के आरोप में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी आरोपी नितेश का चालान कर दिया गया। आरोपी और उसके जीजा के खाते में शिक्षक के जमा रुपये की निकासी पर रोक लगाने के लिए संबंधित बैंकों को पत्राचार कराने की कार्रवाई की जा रही है।