फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या

Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक की हत्या
सोनभद्र/सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत में रविवार की रात पुरानी रंजिश में संजय यादव (30) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पत्नी सरोज देवी को भी कुल्हाड़ी से घायल कर दिया। हत्या के आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी राम प्रताप सिंह और एएसपी मुख्यालय अरुण कुमार दीक्षित ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी कसहवां घाट के निवासी मुन्नी यादव का पुत्र संजय यादव डाला में टीपर चालक था। वह अपने घर से करीब सौ मीटर दूर पत्नी, बच्चों के साथ रहता था। उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों से उसका जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। रात में वह गाड़ी डाला में छोड़कर घर पहुंचा। इसके बाद वह खाना खाकर अपने बच्चे को जगा रहा था। पुलिस की पूछताछ के मुताबिक बच्चे को जगाने को लेकर संजय का उसकी पत्नी सरोज देवी से विवाद हो गया। इस पर पति ने पत्नी को गाली देना शुरू किया तो उसके पड़ोसी ने समझा कि संजय उन्हें गाली दे रहा है। इस पर पड़ोसियों औैर संजय के बीच विवाद होने लगा। जिसमें पड़ोसियों ने संजय की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। संजय की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे औैर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सरोज देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शंकर पुत्र कन्हई औैर रामजीत पुत्र शंकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed