फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ककरी गैस गोदाम पर कबाड़ चोरों का धावा

ककरी गैस गोदाम पर कबाड़ चोरों का धावा

Sun, 21 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
ककरी गैस गोदाम पर कबाड़ चोरों का धावा

विज्ञापन

अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना के गैस गोदाम में शनिवार रात कबाड़ चोरों ने धावा बोलकर गोदाम में लगे दरवाजे, खिड़की, शीट, एंगल आदि चुरा लिया। रविवार सुबह खंडहर हो चुके गैस गोदाम को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परियोजना के सुरक्षा अधिकारियों को दी ।

शनिवार रात लावारिस पड़े गैस गोदाम के भवन पर धावा बोलकर कबाड़ियों ने दरवाजा, खिड़की,एंगल,पाइप सहित लोहे का अन्य सामान चुरा लिया। बताया जा रहा है कि कॉआपरेटिव बंद होने के बाद से गैस गोदाम भवन लावारिस हालत में था। दीमक की तरह खोखला कर रहे कबाड़ चोर ककरी परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं। परियोजना के कई ब्लाकों के खाली पड़े आवासों के नल, दरवाजा, कुंडा, पानी की पाइप, बिजली के तार, खिड़की को कबाड़ चोर अपना निशाना बना चुके हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से सुनियोजित ढंग से कोयला, डीजल व कबाड़ सहित कीमती सामानों की चोरी की जा रही है। एनसीएल प्रबंधन लाखों रुपये सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च कर रहा है परंतु परियोजना से चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कबाड़ चोरों का आतंक ऐसा है कि आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारी अपने आवास को बंद कर कही जाने में भी डरने लगे हैं। विगत एक पखवाड़े के अंतराल में क्षेत्र में हुई दर्जनों चोरियों से आजिज अनपरा के कारोबारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कुकरमुत्ते की तरह एक लाइसेंस पर चल रही कई कबाड़ दुकानों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed