फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुकानदार के भागने पर किराना दुकान सील

दुकानदार के भागने पर किराना दुकान सील

Mon, 20 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार के भागने पर किराना दुकान सील
घोरावल। रक्षाबंधन और बकरीद पर्व पर खाद्य पदार्थों की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर में छापेमारी की। छापे के दौरान दुकान बंद कर भागना एक व्यवसायी की दुकान सील कर दी गई। दर्जन भर दुकानों की जांच के बाद दो खाद्य पदार्थों का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मानिकचंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षकों की टीम के घोरावल नगर में दुकानों की जांच की। टीम गौरव किराना स्टोर दुकान पर पहुंची तो व्यवसायी दुकान बंद कर भाग निकला। दुकान सील कर नोटिस चस्पा कर दिया गया। वहीं घोरावल कोतवाली को भी पत्र देकर उक्त दुकान को न खुलने देने के लिए कहा गया है। दिनेश कुमार की किराना दुकान से महेश्वर गृह उद्योग कंपनी के नमकीन का नमूना लिया गया, जबकि मां वैष्णो इंटरप्राइजेज दुकान से सेवईं का नमूना लिया गया है। उमेश की दुकान से मिठाई की दुकान का निरीक्षण कर उसे सुधार नोटिस जारी किया गया। छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी घोरावल राघवेंद्र उपाध्याय, सदर के मयंक शंकर दूबे, नगरपालिका के प्रवीण कुमार राय, दुद्धी के प्रमोद सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed