Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsgdf

Noida News: प्लॉट के नाम पर 16.5 लाख की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Nov 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
dsgdf
- दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड उपनिरीक्षक ने लगाया फर्जी दस्तावेजों से धोखाधड़ी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किसान कोटे के भूखंड का सौदा कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सूरजपुर पुलिस ने पारसौल गांव थाना दनकौर के चार लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।
दिल्ली के पांडव नगर निवासी बिजेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि गौरव, उसके पिता जगदीश, राकेश मलिक और रोहित ने मिलीभगत कर उनके साथ ठगी की। बिजेंद्र शर्मा दिल्ली पुलिस से उपनिरीक्षक पद से रिटायर्ड हैं। नामजद आरोपियों में गौरव जगदीश का बेटा है। राकेश मलिक धर्मपाल सिंह का बेटा और रोहित सर्वेश का पुत्र है। बिजेंद्र का कहना है कि रहने के लिए ग्रेटर नोएडा में आवासीय संपत्ति चाहिए थी। इसी दौरान दिल्ली पुलिस में तैनात परिचित प्रेमपाल के जरिए जुलाई 2022 में उनकी इन लोगों से पारसौल में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि गौरव ने बताया कि यमुना प्राधिकरण से राकेश मलिक की जमीन के अधिग्रहण पर किसान कोटे का 110 वर्गमीटर का भूखंड आवंटित होना प्रस्तावित है। इसका इकरारनामा पहले ही जगदीश के नाम हो चुका है और आवंटन के बाद इसकी लीज डीड बिजेंद्र के नाम करा दी जाएगी। सौदा 16.5 लाख में तय हुआ था। उन्होंने बयाना के तौर पर 4.4 लाख दिए थे। आरोप है कि राकेश मलिक ने भुगतान जगदीश के खाते में करने को कहा। चेक से भुगतान नहीं हुआ, तो यह रकम पत्नी के बैंक खाते से जगदीश के खाते में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का निधन, फिर खुला मामला : बिजेंद्र के अनुसार इसी बीच पत्नी का 3 जनवरी 2025 को निधन हो गया। इस सदमे से उबरने के बाद उन्होंने लीज डीड के बारे में पूछा, तो आरोपी बहाने बनाने लगे। उप-निबंधक कार्यालय में जांच कराने पर पता चला कि इसी भूखंड का इकरारनामा 5 मार्च 2024 को गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी असीम गोयल के नाम भी पंजीकृत कर दिया गया था। उनका आरोप है कि यह सब फर्जी दस्तावेजों से किया गया। आरोपियों ने बिजेंद्र को 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे गामा-2 के गोल चक्कर के पास बुलाया। वहां ठगी का विरोध करने पर उन्होंने कहा कि अब कोई प्लॉट नहीं देंगे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article