{"_id":"5caf83a1bdec224b9d4f7961","slug":"11555006369-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल भरवा रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओबरा। ओबरा में तैनात डायल 100 पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष है। बुधवार की देर रात नगर पंचायत बैरियर के समीप एक पेट्रोल पंप पर डायल 100 पुलिस के दो कर्मियों ने बेवजह सेक्टर दस निवासी संजय पांडेय के साथ मारपीट की। पांडेय ने ओबरा थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया है कि पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में दो सिपाही लेटे हुए थे। एक व्यक्ति वीडियो बनाने लगा। इससे नाराज सिपाहियों ने उस व्यक्ति को दौड़ा लिया लेकिन वह भागने में सफल रहा। उसी दौरान संजय पांडेय पेट्रोल पंप पर मोटर साइकिल में तेल भरवा रहे थे। दोनों पुलिस वाले वीडियो बनाने वाले का साथी समझ कर पांडेय को पकड़ लिया और मारपीट की। उन्होंने तहरीर में बताया है कि बार बार अपना अपराध पूछने के बावजूद दोनों सिपाही पिटाई करते रहे। इसके बाद डायल 100 की गाड़ी में बैैठाकर ले जाकर थाना में भी मारपीट की गई। वहीं ओबरा पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।