{"_id":"5c3392c8bdec2257282d4a37","slug":"11546883784-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान से 50 हजार नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। बाजार में रविवार की रात दो जगहों पर चोरी हो गई। ठंड बढ़ने से चोरियों की शुरुआत हो गई है। इससे नगरवासियों की नींद उड़ गई है। मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने चौरसिया पान भंडार का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान व फुटकर पैसे उड़ा दिए। इसके अलावा मंशा चित्र मंदिर के समीप स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का शीट तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद, चेकबुक, पासबुक व सात-आठ महंगी शराब की बोतलें चोरी कर ली। घटना की सूचना पर रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच की। हालांकि इस ममाले में किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिपरी में भी दो दिन पूर्व चोरों ने एक अधिवक्ता के बंद आवास में आंगन के रास्ते घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा काफी बर्तन, कपड़ा व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरियों की सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। लगातार हो रही चोरी से रहवासियों में हड़कंप की स्थिति बनी है। लोगों ने चोरी का खुलासा करने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।