फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिकअप के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत

पिकअप के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिकअप के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत
मधुपुर। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौलिया गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिकअप के धक्के से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 50 वर्ष का यह व्यक्ति अर्धविक्षिप्त हालत में आए दिन सड़क पर इधर-उधर घूमता रहता था। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार वह सड़क पार कर रहा था, उसी समय राबर्ट्सगंज से वाराणसी की तरफ जा रही पिकअप की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सौ नंबर पुलिस और सुकृत चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उधर अमडीह के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ कोतवाली मे मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed