{"_id":"5ac7b0844f1c1bc0618b5dbb","slug":"11523036292-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या लेकर गए सभासद को चेयरमैन ने भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समस्या लेकर गए सभासद को चेयरमैन ने भगाया
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल के वार्ड नंबर एक की महिला सभासद के पति प्रेम प्रकाश ने चेयरमैन राजेश कुमार पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह वार्ड में पानी की समस्या लेकर गए थे। समस्या कही तो चेयरमैन नाराज हो गए और उन्हें भगा दिया। प्रेमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
घटना तीन अप्रैल की है। प्रेम प्रकाश की पत्नी गीता वार्ड नंबर एक से सभासद हैं। मंगलवार को प्रेम प्रकाश कुछ लोगों के साथ चेयरमैन से मिलने के लिए गया। आरोप है कि उसने चेयरमैन से वार्ड में पानी की समस्या दूर कराने की मांग की ही थी कि चेयरमैन राजेश कुमार उसे अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। सभासद पति ने कहा कि घोरावल कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर देने के साथ ही मुख्यमंत्री के पोर्टल, डीएम, एसपी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति, मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिया है। उसका आरोप है कि पुलिस चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई करने में हिलाहवाली कर रही है।
उधर चेयरमैन राजेश कुुमार ने आरोप को निराधार बताया है। साजिश के तहत उनके खिलाफ तहरीर देकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि घोरावल चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।