फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुलायम समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस

मुलायम समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस

Mon, 04 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुलायम समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म का केस
सोनभद्र। खेत में शौच करने के लिए गई नाबालिग एक लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में रविवार को पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। घटना दो दिन पूर्व पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिसंबर की शाम छह बजे एक किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए खेत मेें गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसी वक्त उसके परिचित दो युवक जबरदस्ती उसे उठाकर अरहर के खेत में ले गए। उनमें से एक ने उसके संग दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसका साथी भाग गए। पीड़िता ने घर जाकर आपबीती घरवालों को सुनाई। रविवार को घरवाले पीड़िता को लेकर पन्नूगंज थाने पहुंच कर घटना की तहरीर पुलिस को दी। सदर क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुलायम और श्यामू के खिलाफ बलात्कार, पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल में महिला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed