{"_id":"5c211f34bdec2256a03b69bb","slug":"111545674548-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी डीजल बेचने वाले के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक अभिषेक की तहरीर पर मिलावटी डीजल बेचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मिलावटी डीजल का कारोबारियों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रामललित से पूछताछ करने के बाद उसका चालान कर दिया। शनिवार की रात गश्त के दौरान राबर्ट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर कस्बे के समीप पुलिस ने पिकअप पर लदे 1540 लीटर मिलावटी डीजल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर सदर एसडीएम शादाब असलम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक ने पिकअप में भर कर रखे गए सात ड्रम में मिलावटी डीजल को सील कर दिया। निरीक्षक ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट भी सौंपी। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए करमा थाना क्षेत्र के दुधिया गांव निवासी रामललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। सोमवार को मधुपुर समेत कई जगहों पर मिलावटखोरों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।